29 जुलाई को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव: तिथियां घोषित, इस दिन आएगा परिणाम
- वार्षिक साधारण सभा की बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा पास, - एक करोड़ 21 लाख 14 हजार 102 रुपए की हुई बचत
सुलतानपुर, अमृत विचारः बार एसोसिएशन सुलतानपुर संघ का चुनाव 29 जुलाई को होगा और नतीजे 30 जुलाई को आएंगे। बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने वार्षिक साधारण सभा की बैठक के बाद शनिवार को चुनाव तिथियों की घोषणा की। वकीलों की साधारण सभा खुर्शीद क्लब में हुई। सचिव रमाशंकर पांडेय ने आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया।
बार एसोसिएशन ने कुल दो करोड़ 34 लाख 53 हजार 308 रुपए की आय दिखाई, जिसमें एक करोड़ 13 लाख 39 हजार 206 रुपए व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी ने कुल एक करोड़ 21 लाख 14 हजार 102 रुपये की बचत की। जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर इसे ऐतिहासिक बताया। बार अध्यक्ष ने बताया वर्तमान कार्यकाल में 12, पूर्व में छह कुल 18 अधिवक्ताओं के निधन की अधिवक्ता कल्याण निधि दी गई।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आखिरी मतदाता सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। बार अध्यक्ष ने बताया कि संघ का चुनाव 29 जुलाई को होगा, जिसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 16 जुलाई को होगी। दाखिला 17 को होगा। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और आपत्ति ली जाएंगी। 19 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 21 जुलाई को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 29 जुलाई को दीवानी के अधिवक्ता हाल में मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। अगले दिन मतगणना की जाएगी और शाम तक नतीजे मिल जाएंगे।
31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। बार अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सभी का आभार जताया। साधारण सभा में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दूबे, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, नरोत्तम शुक्ल, काशी प्रसाद शुक्ल, महेंद्र प्रसाद शर्मा, शिव मंगल शुक्ल, रामविशाल तिवारी, अरविंद सिंह राजा, अखिलेश शुक्ल, शारदा प्रसाद मिश्र, सुधांशु श्रीवास्तव, रजनीश शुक्ल, अंश सिंह, संजय सिंह, अब्बास अहमद खान, अजय सिंह, दिनेश दूबे, शेख नजर अहमद, सूर्यनाथ यादव और कार्यकारिणी सदस्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े : Sultanpur News: दस्तावेजों में जन्मतिथि गड़बड़ी पर शिक्षक निलंबित, कोर्ट तक पहुंचा मामला, बैठाई गई जांच
