अयोध्या: 7 दिसम्बर से सपा का ‘खेती किसानी बचाओ’ अभियान
अयोध्या। किसानों की आय बढ़ाने व ‘खेती किसानी बचाओ’ अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी किसान यात्रा निकालेगी। यात्रा का शुभारंभ 7 दिसम्बर 2020 से शुरू होगी। जिसका नेतृत्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वहां के पूर्व विधायक करेंगे। शनिवार को सपा जिला कमेटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …
अयोध्या। किसानों की आय बढ़ाने व ‘खेती किसानी बचाओ’ अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी किसान यात्रा निकालेगी। यात्रा का शुभारंभ 7 दिसम्बर 2020 से शुरू होगी। जिसका नेतृत्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वहां के पूर्व विधायक करेंगे।
शनिवार को सपा जिला कमेटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के अनुरूप भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में किसान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि एक दिन में सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 4 सेक्टरों में यात्रा जाएगी और किसानों को जागरूक किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को गेहूं, धान, गन्ना आदि का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है। तीन ऐसे कानून बनाए गए हैं जो किसानों को उनकी जमीन पर मालिक की जगह मजदूर बना देगी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायकों के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाए तथा ज्यादा से ज्यादा किसानों तक सरकार की गलत नीतियों को बताया जाए। समाजवादी पार्टी आंदोलनरत किसानों के साथ है। उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन करती है।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव और संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।
पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि अयोध्या विधानसभा की किसान यात्रा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, मिल्कीपुर विधानसभा का नेतृत्व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, बीकापुर का नेतृत्व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, रुदौली का नेतृत्व पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी और गोसाईगंज का नेतृत्व पूर्व विधायक अभय सिंह करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, महासचिव बख्तियार खान, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू , जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
