Bareilly: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान...पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर बुजुर्ग ने फांसी लगाई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पूरा मामला फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगमा का है। जहां रहने वाले 63 वर्षीय सुखलाल का शव रविवार तड़के रहपुरा अंडरपास के पास पेड़ से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

बुजुर्ग की सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सुखलाल का अपने बेटे अवधेश की पत्नी से विवाद होता था। आए दिन घर में झगड़ा होता था। संभवत:  इसी से परेशान होकर सुखलाल ने आत्महत्या की होगी।

ये भी पढ़ें-Bareilly: खाना खाकर चारों दोस्त ऐसी नींद सोए कि सुबह उठ नहीं सके

संबंधित समाचार