बहराइच: मेधावी अभिनंदन समारोह में हुआ 55 छात्र-छात्राओं का सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास द्वारा रविवार को मेधावी अभिनंदन समारोह 2025 का आयोजन किया गया जिसमें जिले के लगभग 55 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

यहां नगर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कॉलेज के जेबी सिंह सभागार में हुआ, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह थे, जिन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता आवश्यक है और निर्धारित लक्ष्य के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने युवाओं को अपने उज्जवल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि भाजपा विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, समाजसेवी अशोक जायसवाल, प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ एस.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सभा को संबोधित किया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया और न्यास के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन न्यास के महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन न्यास के संरक्षक डॉ. घनश्याम बाजपेई ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों का प्रोत्साहन करना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...