लखीमपुर खीरी: भैंस चराने के दौरान खींच ले गया था मगरमच्छ...पशु पालक का नदी से शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धौरहरा, अमृत विचार। धौरहरा वन रेंज में चहमलपुर में नदी  किनारे मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए पशु पालक का शव दूसरे दिन बरामद हो गया। शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
धौरहरा वन रेंज के चहमलपुर सकेथू के बीच शारदा नदी किनारे शनिवार को भैंस चराने गये पशुपालक शत्रोहन लाल यादव (50) पुत्र परसादी निवासी टिप्पनपुरवा थाना शारदानगर को दोपहर करीब दो बजे शारदा नदी से निकला मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग सहित खमरिया पुलिस ने नदी में जाल डाल कर तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

दूसरे दिन भी पुलिस ने नदी में सर्च अभियान शुरू कराया। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शासन से स्वीकृत धनराशि परिवार को दी जाएगी। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया अहेतुक सहायता भी मिलेगी।

संबंधित समाचार