सहारनपुर: गन्ने के खेत के पास महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में एक गन्ने के खेत के पास से 55 वर्षीय एक महिला का अर्धनग्न शव अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शव रविवार रात नागल थाना क्षेत्र के मडकी दघेड़ा गांव में किसान अतुल त्यागी के खेत में नाले के पास मिला। 

जैन ने बताया, ‘‘महिला के शव के पास आम का एक थैला और सलवार मिली। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।’’ पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अक्षम थी और दिन में दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। 

महिला के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि वे यौन उत्पीड़न सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। जैन ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।’’ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और पुलिस ने जांच के तहत आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।  

यह भी पढ़ें:-वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को करारा झटका! QUAD के बाद BRICS का आतंकवाद पर रुख सख्त, पहलगाम हमले को लेकर कही ये बात

 

संबंधित समाचार