बरेली: जिले में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार 2972 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से 12 लोग एंटीजन व ट्रूनॉट से और तीन …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार 2972 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से 12 लोग एंटीजन व ट्रूनॉट से और तीन लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

ये संक्रमित पटेल नगर, प्रेमनगर, सिद्दकी एन्क्लेव, डेलापीर, राजेंद्र नगर, खैरसैनी, फरीदपुर, बिहारीपुर, सौ फुटा रोड, महानगर, अनोला, कोहाड़ापीर, बांके बिहारी कालोनी, मारवाड़ीगंज, बाला जी धाम, रहपुरा चौधरी, आलोक नगर, सनराइज इंन्क्लेव, संसार इंन्क्लेव, पवन बिहार इलाके के हैं।

संबंधित समाचार