पीलीभीत : पिकअप की टक्कर से पलटा श्रमिकों से भरा टेम्पो, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

टेंपो में सवार थे पंद्रह मजदूर, हादसे में कई घायल

पूरनपुर, अमृत विचार: धान रोपाई कर वापस जा रहे श्रमिकों से भरा टेंपो पिकअप की टक्कर लगने से पलट गया। उसमें सवार एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया बिहारीपुर के रहने वाले डेढ़ दर्जन मजदूर शाहगढ़ क्षेत्र में धान रोपाई करने आए थे। शाहगढ़ में एक फार्मर के खेत में धान की रोपाई का काम निपटाने के बाद शाम को मजदूर एक टेंपो से घर वापस जा रहे थे। सकरिया से शाहगढ़ जाने वाले रोड पर अनियंत्रित गति से आ रही सब्जी से भरी पिकअप ने मजदूरों से सवार टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टैंपो पलट गया। उसमें सवार लगभग 15 मजदूर टैंपो के नीचे दब गए, जिससे चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टैंपो को नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। इस दौरान इटोरिया के रहने वाले छेदालाल (60 )पुत्र ज्वाला प्रसाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव की रेनू पुत्री पुत्री जसवंत, वीरवती पुत्री तेजराम, लीलावती पत्नी लालता प्रसाद, सावित्री पत्नी ब्रजकिशोर को भर्ती किया गया। जानकारी लगते ही मृतक छेदलाल के परिजन विलाप करते हुए सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: जिम्मेदार करते रहे अनदेखा...बारिश में ग्रामीणों की आफत

संबंधित समाचार