लखनऊ में रंजिशन चली गोली, युवक के कंधें में धंसी Bullet : घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक को गोली मार दी गई। घटना मौंदा गांव में हुई, जब युवक आम की बाग में मौजूद था। गोली युवक के बाएं कंधे में लगी है और उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि युवक का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।

कंधें में धंसी बुलेट

मौंदा गांव निवासी आकाश यादव उर्फ आर्यन (30) का गांव में किसी से विवाद हो गया। विवाद के समय युवक आम की बाग में मौजूद था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने आकाश के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली आकाश के बाएं कंधे में जाकर लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को गोली मारी है।काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि घटना स्थल के मौके की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आकाश की दुबग्गा निवासी एक व्यक्ति से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 खतरे से बाहर बनी युवक की हालत

आकाश को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें:- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिविनि कार्यालय का बाबू : प्रधान सहायक पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

संबंधित समाचार