यूपी में अब तक लगाए गए 60 हजार से अधिक पौधे, 37 करोड़ पौधे लगाने का रखा गया लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई 2025 को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के तहत 37 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इस पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ से की। अब तक 60 करोड़ से ज्यादा पौधे लग चुके हैं। इसके लिए 52.43 करोड़ पौधे नर्सरियों और अन्य स्थानों पर तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में रहकर इस अभियान में हिस्सा बनें। नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को अपने आवंटित जिलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों के साथ अंतिम समीक्षा की।

मंत्री और राज्यपाल की सहभागिता

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां जनसंवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और कार्बन क्रेडिट योजना के तहत सात किसानों को चेक वितरित करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ, और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान में 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की भागीदारी होगी। सबसे अधिक पौधरोपण लखनऊ मंडल में होगा, जहां वन, वन्यजीव और पर्यावरण विभाग मिलकर 14 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाएंगे। सभी कार्यालय, स्कूल और अन्य संस्थान आधा दिन इस अभियान के लिए समर्पित करेंगे।

पौधों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड

पौधरोपण के बाद पौधों की देखभाल के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का उपयोग किया जाएगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इससे यह अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के साथ और प्रभावी होगा।

फोटो अपलोड करने की सुविधा

पौधरोपण की तस्वीरें https://upforest.gov.in या https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके अपलोड की जा सकती हैं।

मोबाइल पर देखें प्रगति

पौधरोपण महाभियान-2025 की प्रगति को जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसकी ताजा जानकारी सुबह 6 बजे से https://pmsupfd.org/plantingprogress.html लिंक के माध्यम से मोबाइल या कंप्यूटर पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ेः BBAU करेगा चूहों, खरगोश और अन्य जीवों पर करेगा वैज्ञानिक प्रयोग, फार्मास्युटिकल रिसर्च के लिए मिली राष्ट्रीय मान्यता

संबंधित समाचार