बाराबंकी का शोएब उर्फ बॉबी हत्याकांड:  परिजनों से डेढ़ घंटे पूछताछ, शूटरों की तलाश तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। वकील शुएब किदवई हत्याकांड में परिजनों से बातचीत के लिए प्रयासरत पुलिस टीम ने बुधवार को करीब डेढ़ घंटे घर के हर सदस्य से पूछतांछ की और घटना के पीछे वजहें तलाशने का प्रयास किया। जांच पड़ताल के बीच मृतक के प्रापर्टी डीलिंग कारोबार को लेकर विवाद व रंजिश की खोजबीन की जा रही, वहीं गोलियां बरसाने वाले शातिर शूटरों के गैर राज्य से कनेक्शन होने की बात चर्चा में है। 

हत्याकांड की जांच के लिए गठित टीम कोई भी नया सुराग हाथ लगते ही उस पर काम कर रही पर अभी तक कोई तीर निशाने पर नहीं लगा है। गत शुक्रवार को हुई इस हत्या की घटना में हर तरफ हाथ पैर मारने के बाद पुलिस ने परिवार से बातचीत को अहम माना हालांकि कई दिन की कोशिश बुधवार काे कामयाब हुई। सीओ सिटी संगम कुमार व पुलिस टीम ने डीएम आवास से कुछ दूरी पर स्थित मृतक शोएब के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। 

यह पूछतांछ करीब डेढ़ घंटे चली, फिर टीम लौट गई। अब तक बातचीत में कोई सुराग न मिलने से टीम परिवार या मृतक से जुड़ा कोई विवाद, रंजिश तलाश रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक शोएब प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े हुए थे। पूर्व में अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करने के बाद बॉबी ने अपना काम खड़ा किया। इसलिए जांच के दायरे में यह कारोबार भी है कि कहीं जमीन से जुड़ा या लेन देन का कोई विवाद तो नहीं। 

इसी प्रकार घटना के दिन ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर शोएब को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारों की तलाश अब तलक जारी है। हाथ पैर मारने व गली कूचा खंगालने के बाद भी इनका कोई सुराग नहीं मिला। सूत्रों की मानें तो इन शार्प शूटरों का कनेक्शन गैर राज्य यानी बिहार से होने की बात कही जा रही। शूटरों का ट्रेंड इस ओर इशारा कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने परिजनों से बात की। इस घटना को लेकर जांच टीमें अपना काम कर रही हैं। जल्द ही घटना की तह तक पहुंचा जाएगा।


ये भी पढ़ें : 
यूपी बोर्ड: पहले दिन हाईस्कूल में 3186 व इंटर में 3017 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, दोनों पालियों में रही सख्त निगरानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म