मुरादाबाद: कोहरा और धुंध की दस्तक, शहर की एक्यूआई 300

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के हवा की बिगड़ी गुणवत्ता ने मौसम का रुख गंभीर कर दिया। दिन में ही कोहरे और धुंध से लोग जूझे। रात में तो वाहनों की लाइट से सड़क दिखना मुश्किल होता रहा। शादी- ब्याह के दौरान ठंड और खराब हवा ने परेशानी बढ़ा दी। शाम को शहर की एक्यूआई 300 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के हवा की बिगड़ी गुणवत्ता ने मौसम का रुख गंभीर कर दिया। दिन में ही कोहरे और धुंध से लोग जूझे। रात में तो वाहनों की लाइट से सड़क दिखना मुश्किल होता रहा। शादी- ब्याह के दौरान ठंड और खराब हवा ने परेशानी बढ़ा दी। शाम को शहर की एक्यूआई 300 पहुंच गयी।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। जबकि शनिवार की रात करीब 10 बजे के बाद शहर में अचानक कोहरा बढ़ गया, जिसके बाद ठिठुरन ने वाहनों के सफर पर ब्रेक सा लगा दिया। दिसंबर माह की शुरूआत से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार की सुबह से ही धूप खिलती रही और सर्द हवाएं चलती रहीं।

सहालग के दौरान वाहनों का प्रयोग बढ़ा है और वातावरण का तापमान कम होने से दिन में ही कोहरा सा दिखता रहा। रात बढ़ने के साथ मौसम का रुख बदलने लगा। हालत यह हो गयी कि कोहरे ने दृश्यश्रव्यता कम कर दी। इस वजह से गाड़ियों की लाइट भी सुरक्षित यात्रा के लिए पर्याप्त नहीं रही।

पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों ने वाहनजनित प्रदूषण को लेकर लोगों को सचेत किया है। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र का कहना है कि अभी चुनौतियां और आने वाली हैं। लेकिन यह संकट केवल मुरादाबाद के साथ ही नहीं है। देश के सभी शहर इससे जूझ रहे हैं। यह जरूर है कि मुरादाबाद रेड जोन से बाहर नहीं मिकल पा रहा है।

संबंधित समाचार