अमरोहा : सांड़ की टक्कर से बाइक सवार किसान की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

सैदनगली (अमरोहा), अमृत विचार। उझारी इलाके में मंगलवार की रात सांड़ की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया है। किसान की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मोहल्ला अंसारियान निवासी नदीम (30) पुत्र हाजी कल्लन मंगलवार की देर रात खेत से घर लौट रहा था।

बताया जाता है कि बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही यहां पर खड़े सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले में बाइक सवार किसान मौके पर गिर गया। घटना को देख मौके पर लोग जमा हुए। किसी तरह से सांड़ को यहां से हटाया। घटना में नदीम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आनन-फानन में लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे मुरादाबाद लेकर जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदीम अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। बताया जाता है कि वह घर का इकलौता कमाने वाला था। खेतीबाड़ी ही उसके जीवन यापन का एक मात्र जरिया थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही बुधवार को शव को अंतिम संस्कार कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : प्रेमिका से पीछा छुड़ाने को रची अपने अपहरण की साजिश

संबंधित समाचार