बरेली: 10 साल बाद मिली बुजुर्ग महिला, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ पुलिस ने 10 साल बाद बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलाकर एक मिसाल कायम की है। पुलिस को गांव बैरमनगर से सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला जंगल में लेटी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को देखा तो वह कई दिनों से बीमार और भूखी थी। …

बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ पुलिस ने 10 साल बाद बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलाकर एक मिसाल कायम की है। पुलिस को गांव बैरमनगर से सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला जंगल में लेटी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को देखा तो वह कई दिनों से बीमार और भूखी थी। पुलिस ने तत्काल बुजुर्ग महिला को भोजन और उपचार कराया।

पुलिस के कठिन प्रयासों के बाद 80 वर्षीय महिला का नाम रामरति पत्नी स्वर्गीय पाकुर राम निवासी प्रयागराज के थाना मऊआइमा के गांव जमाखोरी की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिवार से संपर्क कर महिला को उसके परिवार से मिलाया। इतने दिनों बाद मां को देखकर परिजनों को बहुत खुशी हुई।

परिजनों ने बताया कि वह 10 साल पहले घर से लापता हो गई थी। काफी प्रयासों के बाद जब नहीं मिली तो इसी दौरान उनका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। परिवार अपनी मां तथा मां अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश हुए।

संबंधित समाचार