बरेली : मुरादाबाद मंडल का पहला रेल कैफे जंक्शन पर शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रेल अफसरों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, 24 घंटे यात्रियों को मिलेगी खानपान की सुविधा

बरेली, अमृत विचार : मुरादाबाद मंडल का पहला रेल कैफे बरेली जंक्शन पर गुरुवार से शुरू हो गया। कैफे पर रेल यात्रियों को 24 घंटे खानपान की सुविधा मिलेगी।

इज्जतनगर मंडल के बाद मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर रेल कैफे खोला गया है। मार्च में जय बद्री इंटरप्राइजेज फर्म को 10 साल का टेंडर दिया गया था। रेलवे की तरफ से कोच मुहैया कराने के बाद तीन माह में रेल कैफे शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे। गुरुवार को जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कैफे का उद्घाटन फर्म से जुड़े लोगों ने रेल अधिकारियों की मौजूदगी में किया। सीएमआई सय्यद इमरान चिश्ती ने बताया कि रेल कैफे में 24 घंटे खाना, नाश्ता आदि की सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें - Bareilly: एससीआईएमएजीओ रैंकिंग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रदेश में तीसरा स्थान

 

संबंधित समाचार