प्रयागराज: पुल से यमुना नदी में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटे गोताखोर
प्रयागराज, अमृत विचार। नया पुल से एक प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह यमुना नदी में कूद गये। मामले की जानकारी होते ही जल पुलिस के जवान मोटर बोट से घटनास्थल पर पहुंचे और प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दिया है। इस दौरान आसपास के गोताखोरों को भी बुला लिया गया है।
जल पुलिस के जवान और गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत की लेकिन दोनों का अभी तक पता नहीं चल सका। एक बैग पानी पर तैरता हुआ मिला जिसमें रखी डायरी से पता लगा की दोनों लोग सिरसा, मेजा, प्रयागराज के निवासी थे। जल पुलिस के जवानों के साथ प्रयागराज जल पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे।
उनकी निगरानी में गोताखोरों ने काफी गहराई तक यमुना में प्रेमी युगल को ढूढा लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिल पाई। उनके साथ का बैग जो पानी पर तैरता हुआ मिला उसे कीडगंज थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है प्रेमी युगल के डेड बॉडी की तलाश जारी है।
