अयोध्या: मंत्री शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में धान रोपाई का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की किस्म एनडीआर 20/65 की लाइन सोइंग का गहनता से निरीक्षण किया। धान की यह प्रजाति 90 से 110 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है।

कृषि मंत्री ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई भी की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई किस्मों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई कृषि वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से बातचीत कर धान की नई किस्मों और कृषि अनुसंधान में हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में शोध और विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है। यह दौरा कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार