अमरोहा: पटाखे छोड़ना पड़ा भारी...तीन बाइक पुलिस ने की सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। तेज आवाज में बाइक के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने से युवा बाज नहीं आ रहे। वहीं अब पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जिसमें तीन बाइकों के चालान कर दिए गए।

शनिवार की शाम भी तीन बुलेट सवार युवक इंदिरा चौक से भानपुर फाटक की तरफ रेस करते हुए गए। आरोप है कि उन्होंने अपनी बुलेट से पटाखे जैसी आवाज भी छोड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ी तथा तीनों को भानपुर फाटक के पास पकड़ लिया।

तीनों बुलेट सीज करते हुए 69 हजार रुपये का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

संबंधित समाचार