IND vs AUS: शिखर और पांड्या का विस्फोट, भारत ने जीती सीरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया और श्रृंखला अपने नाम की। भारत ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 11 रन से जीता था और तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (52) के शानदार अर्धशतक और हार्दिक …

नई दिल्ली। भारत ने दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया और श्रृंखला अपने नाम की। भारत ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 11 रन से जीता था और तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (52) के शानदार अर्धशतक और हार्दिक पांड्या की नाबाद 42 रन की तूफानी पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में रविवार को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मैथ्यू वेड के 58 और स्टीवन स्मिथ के 46 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि भारत ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पांड्या ने भारत के लिए विजयी छक्का मारा।

भारत ने इस जीत से सिडनी में लगातार तीन वनडे में हार का क्रम तोड़ दिया। भारत ने इस दौरे में सिडनी में पहले दो वनडे गंवाए थे और 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी सिडनी में वनडे गंवाया था। लेकिन सिडनी में दूसरे टी-20 मुकाबले में लक्ष्य बड़ा होने के बावजूद जीत हासिल की। भारत की इस दौरे में यह लगातार तीसरी जीत है। भारत ने इससे पहले कैनबरा में तीसरा वनडे और पहला टी-20 मैच जीता था।

मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 56 रन की शानदार और तेज शुरुआत की। लोकेश राहुल और शिखर धवन ने पॉवरप्ले में काफी तेज बल्लेबाजी की। राहुल ने 22 गेंदों पर 30 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। राहुल को एंड्र्यू टाई ने आउट किया। शिखर ने फिर कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। शिखर अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद एडम जम्पा की गेंद पर आउट हुए। शिखर ने 36 गेंदों पर 52 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए।

संजू सैमसन ने 10 गेंदों पर 15 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। विराट चौथे बल्लेबाज के रूप में 149 के स्कोर पर आउट हुए। सैमसन को मिशेल स्वेप्सन ने और विराट को डेनियल सैम्स ने आउट किया। हार्दिक पांड्या ने इसके बाद मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलिया पर काउंटर अटैक किया।

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और पांड्या ने चार गेंदों में ही मामला निपटा दिया। पांड्या ने दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का मारकर मैच समाप्त कर दिया। पांड्या ने मात्र 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। श्रेयस अय्यर पांच गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेनियल सैम्स, एंड्र्यू टाई, मिशेल स्वेप्सन और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

संबंधित समाचार