बरेली: 50 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में सरकार ‘मिशन रोजगार’ लेकर आयी है। इस मुहिम के जरिये राज्य के 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये प्रत्येक कार्यालय में रोजगार हेल्प डेस्क बनायी जा रही हैं। डेस्क के जरिये युवा रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में सरकार ‘मिशन रोजगार’ लेकर आयी है। इस मुहिम के जरिये राज्य के 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये प्रत्येक कार्यालय में रोजगार हेल्प डेस्क बनायी जा रही हैं। डेस्क के जरिये युवा रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 22 से अधिक सरकारी विभागों को मिशन रोजगार से जोड़ा गया है।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी डीएम और कार्यालय अध्यक्षों को जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के जरिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने, लाभार्थियों के चयन, नियुक्ति पत्र देने समेत अन्य कार्य कराने के निर्देश दिये जारी किये हैं। मिशन अभियान 5 दिसंबर से सभी जनपदों में एक साथ शुरू किया गया है।

अभियान में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निगमों, परिषदों, बोर्डों, प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों जिनमें प्राधिकरण विशेषकर विकास प्राधिकरण तथा औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी शामिल किये गये हैं। इनके माध्यम से एक समन्वित रूप से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेंटिसशिप, भूमि आवंटन, विभिन्न प्रकार के लाइसेंस, अनुमतियों के जरिये अधिक रोजगार सृजन कराने के अभियान चलाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

बरेली में इसमें कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसमें वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित नियुक्तियां, प्रशिक्षण, अनुमतियों, आवंटन के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के आंकड़े जनपद स्तर पर एकत्र किये जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रदेश भर में 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिये सक्षम बनाना है।

जनपद में 8 दिसंबर से 26 दिसंबर तक लगेंगे रोजगार मेला

जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर रोजगार मेले का आयोजन कराने की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। 8 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बहेड़ी, भदपुरा, भोजीपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, आलमपुर जाफराबाद, क्यारा, मझगंवा, मीरगंज, नवाबगंज, रामनगर, रिछा और शेरगढ़ में रोजगार मेला लगाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले की तारीखें भी निर्धारित कर दी गयीं।

संबंधित समाचार