रामपुर: रास्तें के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट में महिला समेत 5 घायल
रामपुर,अमृत विचार। अजीम नगर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव की है।दो गुटों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे को लाठी डंडे लेकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने एक पक्ष के घायल कलाम, मुनीफा, रियाजुल और दूसरे पक्ष के मेहरबान और जुनैद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
