Stock Market: शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानें क्या है सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों की सुस्ती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों के अनुसार, शुल्क संबंधी अनिश्चितता के कारण निवेशक बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 103.16 अंक गिरकर 82,467.75 और एनएसई निफ्टी 56.75 अंक फिसलकर 25,139.05 पर रहा। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। 

ब्रेंट क्रूड 0.20% बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 120.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ेः UP NEWS: पुलिस चौकी में अपमान और पिटाई से आहत युवक ने दी जान, पैंट पर लिखा सुसाइड नोट

संबंधित समाचार