बड़ी कार्रवाई: निदेशक होम्योपैथी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा पर गिरी गाज, आयुष मंत्री 'दयालु' ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निदेशक होम्योपैथी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। विगत दिनों हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमिताओं को लेकर प्रो. वर्मा पर गंभीर आरोप लगे थे। जानकारी मिलने पर मंत्री ने सभी ट्रांसफर निरस्त कर दिए थे और जांच के आदेश दिए थे। 

जांच में और भी अनियमितताएं आई सामने। इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे आयुष मंत्री डॉ दयालु। सूत्रों की माने तो निदेशक वर्मा खुद को बचाने के लिए खूब हाथ-पैर मारे। लेकिन मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते नहीं बच पाए निदेशक होम्योपैथी। विभाग को अब जल्द मिलेगा नया निदेशक।

संबंधित समाचार