बिजनौर: हाईवे पर घने कोहरे में भिड़े दो ट्रक, छह लोग घायल

बिजनौर, अमृत विचार। हाइवे पर घने कोहरे में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहा मामला थाना हल्दौर के खासपुरा इलाके का है। ठंड के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। रात के अलावा सुबह घना कोहरा छा …
बिजनौर, अमृत विचार। हाइवे पर घने कोहरे में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहा मामला थाना हल्दौर के खासपुरा इलाके का है।
ठंड के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। रात के अलावा सुबह घना कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सोमवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। थाना हल्दौर के खासपुरा इलाके में कोहरे के चलते दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। घायल दोनों चालकों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।