संभल: किशोरी के को युवक ने बनाया हवस का शिकार...झांसा देकर किया रेप
संभल,अमृत विचार। संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ले में युवक ने झांसा देकर 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
किशोरी के पिता का कहना है कि मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने उनकी 15 साल की बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के परिवार को कानूनी कार्रवाई किये जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी के साथ युवक की शादी करने का आश्वासन देकर मामला खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन युवती के पिता ने साफ इंकार कर दिया। शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
