सुलतानपुर: कुएं में मिले गोवंशों के कटे सिर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतिगरपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहाराम गांव में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने कुएं में दर्जनभर गोवंशों के कटे हुए सिर पड़े मिलने की सूचना फैली। यह कुआं गोसाईगंज थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग को डफलपुर गांव के पास जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गोकशी पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

cats

इस दौरान समाजसेवी मौनी बाबा के शिष्य आनंद चैतन्य और उनके साथियों सौरभ मिश्र विराट, मुकुंद मिश्र, प्रफुल चंद्र मिश्र, ध्रुव चंद्र मिश्र, आर्यन सिंह, विपिन चौधरी, सभाजीत, हरिश्याम तिवारी व आशुतोष पांडेय आदि ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। करीब तीन घंटे बाद प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कर सात दिनों में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

इस दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गोकशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। 

यह भी पढ़ें:-आगरा अवैध धर्मांतरण गिरोह का सरगना अब्दुल दिल्ली से गिरफ्तार, 1990 में किया था धर्म परिवर्तन, बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें बरामद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म