Lucknow Love Jihad : हिंदू महिला का धर्मांतरण करा टैक्स इंस्पेक्टर ने की तीसरी शादी, FIR

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

चौक इलाके की महिला ने पति, ससुर और ननद समेत सात पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ, अमृत विचार: चौक इलाके की महिला ने नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक पति का पहली पत्नी से विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसे छिपाते हुए उससे निकाह किया। वहीं, दो शादियां छिपाकर एक हिंदू महिला को जाल में फंसाया। उसका धर्मांतरण कराकर बिना तलाक दिये ही निकाह कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमले करने लगे। दहेज में स्कार्पियो की मांग की। विरोध करने पर मारपीटकर घर से भगा दिया। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर पति, ससुर और ननद समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

चौक इलाके की रहने वाली नेहा रिजवी की तहरीर के मुताबिक एक अगस्त 2021 को उसका निकाह नवल किशोर रोड चौपड़ अस्पताल के पास रहने वाले मो. इमरान के साथ हुआ था। मो. इमरान नगर निगम जोन तीन में कर निरीक्षक हैं। निकाह में एक लाख, ग्यारह हजार मेहर दी गई थी। इसके अलावा अन्य तमाम सामान दिया गया था। 10 लाख रुपये का खर्च हुआ। निकाह के बाद पति, सौतेली ननद रफत खान, फरहते खान, फिरदौस जाफरी, जेठ आदिल और ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। स्कार्पियो की मांग की गई। इस पर आपत्ति करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच गर्भवती हो गई। धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। दबाव बनाने पर तीन लाख रुपये की व्यवस्था करके मायकेवालों ने दिया। 24 जनवरी की रात ससुरालीजनों ने बेल्ट और डंडों से जमकर पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की। भगा दिया और बोला कि 20 लाख रुपये लेकर आना तो रहने दिया जाएगा।

धर्मांतरण करा की तीसरी शादी : नेहा रिजवी के मुताबिक उसकी पिटाई करने के बाद आरोपियों ने एक सादे पेपर पर दस्तखत करा लिये थे। आरोप है कि कर निरीक्षक मो. इमरान की पहली पत्नी कायनात थीं। उनसे भी कोर्ट में विवाद चल रहा है। उससे निकाह के पहले कहा था कि कायनात से तलाक हो चुका है। झूठ बोलकर निकाह कर लिया। बाद में इसकी जानकारी हुई। वहीं, पति ने एक हिंदू महिला का धर्मांतरण कराकर उससे तीसरा निकाह कर लिया। विरोध किया तो फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसकी लिखित शिकायत चौक थाने में की थी पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों को 26 दिसंबर 2024 को डाक से पत्र भेजा। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को चौक थाने में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल कर घर पर बुलडोजर चलवाने की दी धमकी : पीड़िता के मुताबिक पति के पास कुछ निजी वीडियो है। जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते है। उन्होंने इस संबंध में कई बार व्हाट्सएप पर मैसेज कर भी धमकी दी थी। ससुराल में रहने के दौरान पति ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी अपने मोबाइल पर बना लिए थे। इस संबंध में व्हाट्सएप पर दी गई उनके द्वारा दी गई धमकी के साक्ष्य भी हैं। पीड़िता ने बताया कि चूंकि वह नगर निगम में अधिकारी हैं इस लिए आए दिन मायके वाले घर के खिलाफ नोटिस जारी करवाकर बुलडोजर चलवाने की धमकी देते हैं। इससे पूरे परिजन परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में लव जिहाद : धर्म छिपाकर सामजिक कार्यकत्री से शादी करने वाला युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार