रामपुर : खिलौना समझकर उड़ाया ड्रोन, जांच में हुआ खुलासा
दो युवकों ने 20 जुलाई को 2,750 रुपये में खरीदा था
रामपुर, अमृत विचार। टांडा में मिले ड्रोन की जांच पूरी कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दो युवकों ने बताया कि ड्रोन 20 जुलाई को 2,750 रुपये में खरीदा था। उनका छोटा भाई खिलौना समझकर उसको ले गया था। जिससे वह गिर गया था। ड्रोन को उड़ाए जाने में किसी का कोई आपराधिक इरादा नहीं था।
सोमवार को टांडा क्षेत्र के मोहल्ला नबाबपुरा में ड्रोन अचानक आकर गिर गया था। जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। बाद में एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी वहां पर पहुंच गए थे। जहां ड्रोन को देखकर टांडा पुलिस को जांच के आए दिए थे। जांच में पुलिस को पता चला कि ड्रोन उवैस निवासी मोहल्ला राहुपुरा, आरिस निवासी मोहल्ला आजादनगर का है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह ड्रोन 20 जुलाई को जामा मस्जिद के पास स्थित कफील टेलीकॉम दुकान स्वामी मोहम्मद से 2,750 रुपये में वीडियो बनाने के लिये खरीदा था। युवकों का यूट्यूब पर टीम क्लब नाम से व इंस्टाग्राम पर भी उवैस, टीएमसी 2 के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है। ड्रोन को सोमवार को आरिस के छोटे भाई ने खिलौना समझकर उड़ाया था, जो अनियंत्रित होकर गिर गया। पूछताछ में बताया कि सुबह के समय आरिस ने ड्रोन खिलौने को निकालकर गली में उड़ा दिया, जो कुछ देर बाद कहीं गिर गया। ड्रोन विक्रेता मोहम्मद कफील से भी पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह ड्रोन जनपद मुरादाबाद के बुद्ध बाजार में साईं कॉम्प्लेक्स मे आजाद हुसैन ब्लू आईंस से करीब 3 महीने पहले 2,200 रुपये में खरीदा था। जो 20 जुलाई को 2,750 रुपये में उवैस व आरिस को बेचा था। पूछताछ के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया और ड्रोन खिलौने को देखभाल के साथ रखने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ें - ड्रोन की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीणों ने चोर को बंधक बनाकर दी पिटाई
