महाशिवरात्रि पर राम नगरी में लाखों शिवभक्तों की भीड़, नागेश्वरनाथ-क्षीरेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने पहुंचे कावड़िये 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या। श्रावण माह की महाशिवरात्रि के अवसर पर राम नगरी अयोध्या धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर तीन बजे से सरयू का नया घाट और राम की पैड़ी पर स्नान और पवित्र जल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देशभर से लाखों कांवरिए अयोध्या पहुंचे हैं। श्रद्धालु सरयू नदी में पवित्र स्नान कर नागेश्वर नाथ क्षीरेश्वर नाथ सभी शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। मुख्य रूप से नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

नागेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि सावन के शिवरात्रि पर लाखों से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं, सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों में देखने को मिल रही हैं, जहां भजन-कीर्तन की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राम पथ, भक्ति पथ और दर्शन पथ पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 

जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। पूरा अयोध्या भक्ति रस में सराबोर है, चारो ओर कीर्तन भजन और जयकारे लग रहे हैं। पूरा माहौल शिवमय है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गो पर यातायात प्रतिबंधित है, बड़े एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद है। इस भीषण धूप एवं गर्मी भी शिवभक्त कावरियों के उत्साह और भक्ति भाव को डिगा नहीं पा रही है। लगातार तीन दिनों से रामपथ भक्तों से खचाखच भरा हुआ है।

ये भी पढ़े : लखनऊ में जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने होटल कर्मी की गोली मारकर की हत्या

 

संबंधित समाचार