बदायूं : कुकर्म के पीड़ित ने खाया विषाख्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शराब पिलाकर गांव के युवक ने सात जुलाई को किया था कुकर्म, ग्रामीणों ने बना लिया था वीडियो

बिल्सी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के उझानी-बिल्सी के सिरासौल मार्ग पर स्थित एक गांव निवासी कुकर्म पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार को  विषाख्त पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुकर्म करने का आरोपी अभी जेल में है। 

एक गांव का रहने वाले 50 साल के व्यक्ति को सात जुलाई को शराब पिलाकर गांव निवासी युवक ने कुकर्म किया था। गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसके बाद से गांव के लोग पीड़ित का मजाक बनाते आ रहे थे। पीड़ित ने 12 जुलाई को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गांव निवासी हरीश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद भी ग्रामीण पीड़ित को बात-बात पर शर्मिंदा करते थे। उसका मजाक बनाते थे। जिसके चलते पीड़ित ने 17 जुलाई को खेत पर जाकर विषाख्त पदार्थ खा लिया था। परिजन प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे लेकिन आराम नहीं मिला तो उसे 19 जुलाई को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मजाक बनाने वाले लोगों के बारे में जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बदायूं: पिकअप से भिड़ंत के बाद पलटी ट्रॉली, छह साल की बच्ची की मौत

संबंधित समाचार