लखनऊ में रंगदारी न देने पर बाइक सवार परिवार को गिराकर पीटा : विरोध करने पर गला दबाकर दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: सआदतगंज इलाके में रंगदारी न देने पर दबंगों ने बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को धक्का दे दिया। जिससे दंपति के साथ दोनों बच्चे भी बाइक से गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने दंपति व बच्चों को पीटा। विरोध पर पीड़ित का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुगलसाहब इमामबाड़ा निवासी मो. वसीम ने बताया कि कुछ समय से उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान शौजब रिजवी और अली रंगदारी की मांग कर रहे हैं। विरोध पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे। वसीम ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह पत्नी के साथ बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहे थे। घर से कुछ दूर पहले शौजब रिजवी, अली ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इसपर वह आगे बढ़ने लगे तो आरोपियों ने बाइक पर धक्का मारकर गिरा दिया। पीड़ित परिवार उठा तो आरोपियों ने वसीम, पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। वसीम ने विरोध किया तो आरोपियों ने गला दबाने लगे। इसपर रोते हुए बच्चे पापा को छोड़ देने की विनती करने रहे। पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने वसीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:- नाग पंचमी 2025 : शिवजी को चढ़ाएं नाग नागिन का जोड़ा, कालसर्प दोष के निवारण के लिए यह है विशेष पूजा

संबंधित समाचार