प्रयागराज : दो भाइयों पर जानलेवा हमले के मामले में कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रयागराज, अमृत विचार : प्रयागराज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
प्रतापगढ़ में दो भाइयों पर जानलेवा हमला : अजय राय ने प्रतापगढ़ जिले में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपी भाजपा नेता सुशील सिंह के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि वह भाजपा का सक्रिय सदस्य और ब्लॉक प्रमुख है।

कब चलेगा बुलडोजर : अजय राय ने योगी सरकार से सवाल किया कि आखिर सुशील सिंह के घर पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे वर्ग का कोई व्यक्ति होता तो अब तक हाफ या फुल एनकाउंटर भी हो गया होता।
एमआईएमआईएम पर भी निशाना : अजय राय ने एमआईएमआईएम पर भी निशाना साधा और कहा कि यह भाजपा की बी टीम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पूरा सरकारी तंत्र लूट रहा है और इसमें मंत्रीगण भी शामिल हैं।
ऊर्जा मंत्री पर भी आरोप : अजय राय ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर भी आरोप लगाया कि वह अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को लताड़ भले लगा रहे हैं, लेकिन वह भी उसी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं और भाजपा की पूरी सरकार का प्रदेश की जनता बायकाट कर रही है।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में तिलहन की खेती का रकबा बढ़ा: तिल, मूंगफली और सोयाबीन की बुवाई से किसानो को फायदा, होगी बंपर कमाई
