बरेली: स्कूल में पेड़ की टहनी टूट कर गिरी, चपेट में आए सात बच्चे और प्रधानाचार्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के यूपीएस कांधरपुर विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। अचानक पेड़ की मोटी टहनी गिर गई। इसकी चपेट में आकर सात-आठ बच्चे घायल हो गए। प्रधानाचार्य शबीना परवीन को भी चोटें आई हैं। घायल चार बच्चों के साथ प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार की है। विद्यालय में पढ़ाई के वक्त अचानक से यहां खड़े रबर प्लांट (पेड़) की टहनी गिर गई। करीब सात बच्चे और प्रधानाचार्य इसकी चपेट में आ गईं। सभी को चोटें आई हैं। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चार बच्चे और प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि सभी विद्यार्थी और प्रधानाचार्य सुरक्षित हैं। इस तरह विद्यालय में बड़ा हादसा टल गया। 

बताते हैं कि विद्यालय में दो पेड़ खड़े थे। चार-पांच दिन पहले भी एक पेड़ गिर गया था। तब शिक्षा विभाग और वन विभाग की अनुमति लेकर उस पेड़ को हटवाया गया और इस बीच अब दूसरे पेड़ की टहने गिरने से यहां बच्चे चोटिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली : भीषण सड़क हादसा...कार से बचते समय ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार