संभल : युवती के साथ दुष्कर्म कर खींचे फोटो, किया ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल/मनोटा,अमृत विचार: ऐंचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने युवती की सगाई के अगले दिन बाद उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो खींच लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर युवती से 50000 ऐंठने के साथ ही शादी का दबाव बनाया। मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती का कहना है कि वह पिछले तीन साल से दूसरे शहर में नौकरी करती है। गांव के ही युवक से उसकी पिछले 5 साल से जान पहचान थी। 13 जून को युवती सगाई के लिए अपने गांव आई थी। आरोप है कि सगाई के अगले दिन 14 जून को दोपहर 2:30 बजे युवक घर आ धमका और उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर फोटो खींच लिए। युवती का कहना है कि इस घटना के बाद से ही युवक ने परेशान करना शुरू कर दिया। युवक उसे बदनाम न करे इसके लिए उसने 50 हजार रुपये दे दिए। लेकिन वह लगातार धमकियां देता रहा। कहने लगा कि तुम मुझसे शादी कर नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा। जब युवक की हरकतें नहीं थमीं तो युवती ने अपने घर वालों के साथ ऐंचोड़ा कंबोह थाना पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दीपक नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - संभल: बच्ची की मौत के मामले में स्कूल संचालक सहित तीन पर FIR

संबंधित समाचार