बरेली: ‘अन्नादाता संकट में, 8 दिसंबर को बंद का करें सहयोग’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नए कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों का पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हो रहा विरोध प्रदर्शन अब ज्यादा अक्रामक होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय लोकदल समेत कई संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बना ली है। इसके तहत किसान संगठन व विपक्षी पार्टियां …

बरेली,अमृत विचार। नए कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों का पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हो रहा विरोध प्रदर्शन अब ज्यादा अक्रामक होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय लोकदल समेत कई संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बना ली है। इसके तहत किसान संगठन व विपक्षी पार्टियां मंगलवार को जिलेभर में धरना प्रदर्शन करेंगी। इसको लेकर जहां जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं, भारत बंद के समर्थन को लेकर सोमवार को ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों, उद्यमियों से भी किसान नेताओं ने सहयोग मांगा है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। कहा सरकार किसानों से डरी हुई है। इसलिए यूपी समेत अन्य राज्यों के बार्डर पर किसानों के वाहनों को रोका जा रहा है। स्पष्ट कहा जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती संगठन संघर्ष करता रहेगा।

इधर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बाकर अली ने कहा केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसान विरोधी है। आंदोनलनरत किसानों की बात सुनने को सरकार तैयार नहीं है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। इसलिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह व जयंत चौधरी के आह्वान पर किसान संगठन एक साथ आकर इस लड़ाई का हिस्सा बन रहे है।

रूहेलखंड जोन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने बताया बंद के समर्थन में मंगलवार सुबह सभी कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होंगे। इसके बाद जिले के सभी व्यापारी बंधुओं, उद्यमियों, ट्रांसपोर्टरों से अनुरोध किया जाएगा जब किसान खुशहाल होगा तभी व्यापार चलेगा। इसलिए बंद की इस मुहिम में शामिल होकर आंदोलनरत किसानों का समर्थन करें।

महानगर अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने बरेली की जनता, किसानों व व्यापारियों से अपील की है 8 दिसंबर को देशव्यापी बंद में किसानों का सहयोग करें। अपने प्रतिष्ठान बंद रखे क्योंकि किसान अन्नदाता है। अन्नदाता आज दुखी है। बंद को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता चौकी चौराहा,पटेल चौक, कोतवाली से कुतुबखाना बाजार के लिए प्रस्थान करेगी।

इधर, किसान एकता संघ के मंडल अध्यक्ष रवि नागर की अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में हुई बैठक में सर्व सम्मति से व्यापारियों, कर्मचारियों, मजदूरों ने बंद का समर्थन किया। उत्तर प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव ने सरकार के कृषि विधेयक बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा मंडी समाप्त हो जाने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली खत्म हो जाएगी। जगपाल सिंह यादव, इरशाद अली, मुकेश गुर्जर, हरीश मौर्य, इंकलाब, गिरीश गोस्वामी, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भारत बंद के समर्थन का किया स्वागत
इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के संयोजक राज नारायण ने बताया सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर दिल्ली बार्डर समेत अन्य स्थानों पर किसान आंदोलरत है। किसानों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इसलिए किसानों के प्रति साहनभूति रखते हुए वह आठ दिसंबर को किसान कफ्यू को लेकर अपने प्रतिष्ठान को कुछ समय के लिए सांकेतिंक रूप से बंद रखेंगे।

संबंधित समाचार