Mansa Devi Mandir Stampede : मनसा देवी मंदिर भगदड़ में एक बालक समेत UP के चार श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में भगदड़ मच जाने से श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस हादसे कुल 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिसमें से 4 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार राज्य के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में भगदड़ के कारण छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 29 अन्य घायल हो गए।
लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मृतकों में एक बालक और महिला समेत चार लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर शोक संदेश में कहा, ‘‘उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री मनसा देवी मंदिर मार्ग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’
सीएम योगी ने पोस्ट में कहा, ‘‘मां मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति।’’ इस बीच यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हरिद्वार के हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं में एक बालक समेत चार लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी थे। बयान के अनुसार मृतकों में बरेली निवासी आरुष (12), रामपुर निवासी विक्की सैनी (18), बाराबंकी जिले के वकील सिंह और बदायूं जिले की शांति शामिल हैं।
बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़
हरिद्वार भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। हम आगे की जांच कर रहे हैं।"
घायलों का विवरण :
1.इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत
2. दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
4. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
6. कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी बिहार।
7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार।
8. अजय पुत्र श्री संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर बिहार।
9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।
10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
13 विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
14. र्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
15. विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
18 संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
19. रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
20. दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
21. अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
22. मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
5 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।
