बरेली: किसानों के समर्थन में आए मौलाना तौकीर रजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किसानों के समर्थन में अब मौलाना तौकीर रजा खां भी आ गए है। उन्होंने कहा है कि सरकार को किसानों की मांगें मानना चाहिए। मंगलवार को होने वाले भारत बंद का भी मौलाना ने समर्थन किया है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने सोमवार को अपने सौदागरान स्थित आवास पर प्रेस वार्ता …

बरेली,अमृत विचार। किसानों के समर्थन में अब मौलाना तौकीर रजा खां भी आ गए है। उन्होंने कहा है कि सरकार को किसानों की मांगें मानना चाहिए। मंगलवार को होने वाले भारत बंद का भी मौलाना ने समर्थन किया है।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने सोमवार को अपने सौदागरान स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार को होने वाले किसानों के भारत बंद का वह समर्थन करते हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है वह भारत बंद को सफल बनाए।

मौलाना ने आगे कहा कि बड़े अफसोस की बात यह है देश की सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। किसान देश कि रीढ़ की हड्डी हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाना पूरे देश को नुकसान पहुंचाना है। मंगलवार को आईएमसी पार्टी दामोदर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक जाकर राष्ट्रपति को संबोधित अधिकारियों को देगी। उनका कहना है कि अगर जरुरत पड़ी तो वह भी किसानों के हक में गिरफ्तारी देंगे।

प्रेस वार्ता मे डा. नफीस खान, सलीम खान, नदीम खान, इसरार कुरैशी, अफजाल बेग, फरहान रजा खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रजा एक्शन कमेटी ने भी दिया किसानों को समर्थन
ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने आरएसी की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में किसान आंदोलन का हर स्तर पर सहयोग करें। मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो आरएसी जल्द ही किसान आंदोलन में शामिल होगी उन्होंने अपील की है कि सभी लोग 8 दिसंबर को दुकानें, दफ्तर व फैक्ट्रियां बंद रखकर भारत बंद को सफल बनाएं। यह जानकारी हनीफ रजा अजहरी ने दी।

संबंधित समाचार