Bareilly: बंदूक की नोंक पर महिला से दिनदहाड़े गैंग रेप...अश्लील वीडियो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े महिला से उसके घर से खींचकर दूसरे मकान में ले गए। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। उसके बाद अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका मायका बिहार में है। वह मौजूदा समय में थाना क्षेत्र के गांव में अपने पति के साथ रहती है। जबकि, उसका पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। आरोप है कि बीते शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के रहने वाले अर्जुन, रेहान और साकिब उसके घर में घुस कर उसे गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद उसे खींच कर पड़ोस में खाली पड़े मकान में ले गए। 

जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला का अश्लील वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार