बरेली: नगर आयुक्त ने हटवाया अतिक्रमण, हंगामा करने वालों को खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम बेशकीमती भूमि पर दशकों से कब्जा जमाने वालों के खिलाफ नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। सोमवार को जंक्शन रोड और सराय मार्केट में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पर पुलिस और निगम की टीम …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम बेशकीमती भूमि पर दशकों से कब्जा जमाने वालों के खिलाफ नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। सोमवार को जंक्शन रोड और सराय मार्केट में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पर पुलिस और निगम की टीम के कमांडों दस्ता ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

इसके बाद अतिक्रमणकारियों पर नगर आयुक्त ने अपने सामने खुद कारवाई कराई। उन्होंने होटल, ढाबे खोल कर सड़क किनारे के किये गए अतिक्रमण को धवस्त करा दिया। नाले पर ढाबा, निर्माण, होर्डिंग, छज्जा को तोड़वा दिया। जेसीबी से एक के बाद एक अतिक्रमण धवस्त होते देख हड़कंप मच गई। इसके बाद कुछ दुकानदार अफसरों के सामने अपना सामान खुद हटाने की गुहार लगाते रहे।

शहर के जंक्शन रोड और सराय मार्केट में अतिक्रमण काफी दिनों से नाले के ऊपर और आगे तक कब्जा कर के कोई होटल तो कोई ढाबा खोल रखा था। कुछ दुकानदार नाले पर स्थाई कब्जा कर दुकानों को बढ़ा लिए थे। सुबह निगम की टीम जब जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को जेसीबी से गिराना शुरू कर दी। इसके बाद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने हंगामा खड़ा करते निगम की कार्रवाई को रोकने लगे। इस पर नगर आयुक्त ने सख्त तेवर दिखाते हुए पुलिस बुलाई और अतिक्रमण को हटवा दिया। कुछ दुकादार अपना सामना और काउंटर आदि समेट लिये।

इस रोड पर दुकानों और होटल, ढाबा के सामने टीन शेड लगे होने के कारण हर रोज जाम की स्थित देखने को मिलती थी। कई बार निगम ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश लिया लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा था। दोपहर तक इस रोड की पर जेसीबी से होटल, ढाबों के बाहर पक्के निर्माण को जेसीबी तो उखाड़ दिया। दुकानों के सामने लगे टीन शेड आदि को धवस्त कर दिया।

इसके बाद जंक्शन रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की टीम बगल में स्थित सराय मार्केट पर पहुंची। यहां पर लोगों ने एक बार फिर से हंगामा शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। लेकिन टीम की सख्ती के सामने किसी की एक न चली। पुलिस और प्रवर्तन दल की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को भगा दिया। इसके बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान ललतेश कुमार सक्सेना, अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान, सहायक अभियंता राजीव शर्मा सहित प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सुधीर भोला आदि मौजूद रहे।

सराय में कर चुके हैं पक्का निर्माण
सराय मार्केट में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा काफी दिनों से होने के कारण लोगों ने कई जगहों पर पक्का निर्माण कर लिया है।इसको हटाने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसके कारण सोमवार को भूमि की नाप भी कराई गई। नगर आयुक्त ने बताया कि इसी सप्ताह सराय मार्केट का कब्जा हटा दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई। शहर में अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार