बरेली: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, जिले में 70 संक्रमित निकले
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार सतर्कता बरतने के दावे भरपूर कर रहे हैं लेकिन संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। यही वजह है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार फिर तेज हो गई है। शनिवार को संक्रमितों की संख्या 50 का आंकड़ा पार …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार सतर्कता बरतने के दावे भरपूर कर रहे हैं लेकिन संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। यही वजह है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार फिर तेज हो गई है। शनिवार को संक्रमितों की संख्या 50 का आंकड़ा पार कर गई। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एसीमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार 33 लोग एंटीजन व ट्रुनॉट से और 8 लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
कानून गोयान, गांधी नगर, डेलापीर, शेरगढ़, अगरास, सरकारा, फरीदपुर, कुर्तारा, बहरोली, मंसूरगंज, मनकरी, मारबाड़ीगंज, रामपुर गार्डन, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस, रामपुर, सिद्धार्थ नगर, लाल फाटक, नेकपुर,अबिंका बिहार, बिहारीपुर, बड़ा बाजार, सनराइज इंक्लेव, सिटी हार्ट कालोनी, एकता नगर, प्रेमनगर, किला, आलमगिरीगंज, नई बस्ती, राजेंद्र नगर, सुरेश शर्मा नगर, नरियावल, महानगर, आवास विकास, उपहार अपार्टमेंट, प्रकाश कालोनी, संजय नगर, कैंट, मिनी बाईपास, बहेड़ी, रिठौरा, ग्रीन पार्क, संत नगर में संक्रमित निकले हैं।
