अखिलेश जी की चुप्पी से मैं दुखी हूं... भाजपा एमएलसी ने डिंपल के अपमान को लेकर लगाये पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद के सदस्य सुभाष यदुवंश ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव के कथित अपमान को लेकर लखनऊ में पोस्टर लगाये हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर लगे पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा गया है “पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले उत्तर प्रदेश के बहन बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे।”

सुभाष ने कहा, “मौलाना के डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर अखिलेश जी की चुप्पी से मैं दुखी और स्तब्ध हूं। जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान पर नहीं बोल सकता वो बहू बेटियों के अपमान पर क्या बोलेंगे। मैं इस बात पर भी हैरान हूं कि ये जवानी किसके नाम, अखिलेश भैया तेरे नाम का नारा देने वाली गैंग के लोग भी चुप हैं। क्या उनकी रगों का खून नहीं खौलता। ये बड़ा स्तब्ध करने वाला है।”

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा था कि हमें महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं चाहे वो किसी भी दल की हों।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म