पीलीभीत : विहिप ने कराई छह लोगों की घर वापसी, धर्म परिवर्तन न करने की दिलाई शपथ
पूरनपुर, अमृत विचार: विश्व हिंदू परिषद ने सीमावर्ती गांव में से धर्मांतरण पर रोक लगाने के कार्यक्रम किया। इसमें आधा दर्जन लोगों ने अपने धर्म में वापसी की। मौजूद लोगों को धर्म परिवर्तन न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला प्रशासन पर धर्मांतरण पर पर्दा डालने का आरोप लगाया गया।
नेपाल सीमावर्ती गांवों में धर्मांतरण कराने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने सीमावर्ती गांव बाजार घाट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें लोगों को अपने धर्म में रहने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कहा गया कि किसी भी लालच में न आकर अपना धर्म न बदलें। साजिश के तहत कुछ लोग रुपये और बीमारी ठीक होने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके छह लोगों की घर वापसी कराई गई। इसके अलावा मौजूद अन्य लोगों को धर्म परिवर्तन न कराने की शपथ भी दिलाई गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर धर्मांतरण पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। कहा गया कि षडयंत्र के तहत नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार इसे नकार कर अनदेखी कर रहे हैं। कार्रवाई न करने पर भविष्य में इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जल्द ही संगठन क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से धर्म परिवर्तन न करने के लिया जागरूक करेगा। कार्यक्रम में वृंदावन से आए प्रांतीय प्रमुख मुकुंद, सह प्रमुख बरेली देवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री प्रिंस जिला सह मंत्री गुलाब सिंह, रूम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - World Tiger Day: बाघ संरक्षण से मिली संजीवनी...लेकिन इंसानी टकराव बड़ी चुनौती
