योगी के नेतृत्व में विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा लखनऊ: राजेश्वर सिंह ने एक्स पर सीएम की तारीफ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में लखनऊ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँच रहा है।
राजेश्वर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार देर रात लिखा, श्रद्धेय योगी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लखनऊ, संरचनात्मक विकास और समग्र जनकल्याण की एक नई परिभाषा लिख रहा है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान लखनऊ के सर्वांगीण विकास से संबंधित विविध विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। लखनऊ और विशेष रूप से सरोजनीनगर के लिए यह गौरव का क्षण है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सरोजनीनगर में फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज , प्रमुख जिला सड़कें, दीर्घ सेतु और लघु सेतु जैसे 101 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर संभावनात्मक विमर्श भी किया गया।सरोजनीनगर के सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्पित इस अनुग्रह के लिए, सरोजनीनगर परिवार श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञ और ह्रदय से आभारी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की थी जिसमें मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया था।
