बदायूं: घर पर अकेली हूं आ जाओ...प्रेमी आया तो मां-बाप के साथ मिलकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज पुलिस ने गांव नूरपुर में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या किशोरी से प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। किशोरी और उसके माता-पिता ने हत्या करके शव तालाब किनारे झाड़ी में फेंका था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आलाकत्ल लाठी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। प्रेस वार्ता करके एसपी देहात डॉ. केके सरोज और सीओ केके तिवारी घटनाक्रम की जानकारी दी।

गांव नूरपुर निवासी विजय (30) पुत्र भूरे लाल 24 जुलाई को फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। अगले दिन गांव के पास तालाब किनारे झाड़ी में उनका शव मिला था। मृतक के भाई सुनील ने तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी बसंत पुत्र पोपराम, वीरेंद्र पुत्र बेनीराम, हरीश पुत्र रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने जांच की। जिसमें पता चला कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गांव भटौली से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आलाकत्ल लाठी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, चप्पल व टीशर्ट बरामद की।
 
पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से विजय का प्रेम प्रसंग था। 24 जुलाई को वह अपने खेत पर धान की सिंचाई कर रहा था। शाम के समय उनकी बेटी अपनी मां के साथ खाना देने के लिए खेत पर गई। बेटी ने बताया कि वह खेत पर अकेले आती-जाती है तो विजय उसका रास्ता रोकता है। अकेले में मिलने का दवाब बनाता था। धमकाता था कि अगर नहीं मिली तो शादी नहीं होने देगा। जिसके चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ मिलकर योजना बनाई। 

बेटी से कहा कि रात 10 से 11 बजे के बीच विजय को फोन करके कहना कि माता-पिता खेत पर हैं घर आ जाओ। 24 जुलाई की रात विजय को मिलने के लिए बुलाया गया। रात 11 बजे विजय व्यक्ति के घर की छत पर दीवार किनारे से चढ़ा। व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी ने विजय का छत पर दबोच लिया। विजय के सिर और पेट पर लाठी मारी। उसने भागने का प्रयास किया। उसका कीपेड मोबाइल, चप्पल छत पर रह गई। टीशर्ट उतर गई। 

वह नशे में था। उसने भागने का प्रयास किया। गली में तालाब की साइड जा गिरा।फिर तीनों ने गली में जाकर भी विजय को इतना पीटा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंन शव को तालाब किनारे झाड़ी में छिपा दिया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, विश्वजीत, अरविंद कुमार, भावना व पिंकी रहे।

संबंधित समाचार