डेंजर लेवल पर पंहुचा गंगा यमुना का जलस्तर: कई रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, छतनाग और दारागंज श्मशान घाट जलमग्न
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं और, दोनों नदियां लाल निशान के करीब पहुंच चुकी हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को गंगा नदी का जल स्तर लगभग 6.83 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है तो वही यमुना नदी का जलस्तर भी 4.83 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 146 सेंटीमीटर और छतनाग में 113 सेंटीमीटर बढ़ा है।
प्रयागराज के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है रसूलाबाद, छतनाग और दारागंज श्मशान घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं,रसूलाबाद घाट पर आज से अंतिम संस्कार भी बंद कर दिया गया है। अब विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजापुर फाफामऊ झूसी छतनाग के कछारी इलाको में पानी तो आ ही गया लेकिन अब पानी का जलस्तर बढ़ने से रिहायशी इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है।
लोग अपने सामानों के साथ दूसरे मंजिल पर रहने को मजबूर हो गए है जिससे चोरी की घटना भी अब बढ़ गई है। विद्युत व्यवस्था भी बंद कर दी गई है जिससे लोगो को और भी दिक्कतें आ रही है गंगा और यमुना के ,जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रसाशन ने अलर्ट जारी किया गया है,संगम में गंगा और यमुना नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है, गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर की सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है,संगम क्षेत्र में जल पुलिस और एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।
