बदायूं: शहर के बीच युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात शहर में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर युवक के बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी निवासी बहार हुसैन तुर्क शुक्रवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से आकर घंटाघर के पास बैठे थे। इसी दौरान उनके मोहल्ले के चार युवक वहां पहुंच गए और बहार हुसैन से पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगे। उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। उनपर कई वार किए। आसपास मौजूद लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो आरोपी फरार हो गए। 

लोगों ने उन्हें घायल हालत में देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर किया गया है। घायल के बहनोई मुज्जमिल हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार