इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई छात्र नेताओं ने एक साथ ली कांग्रेस की सदस्यता, बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- युवाओं का भाजपा से मोहभंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई छात्र नेता समेत कई युवा व व्यापारी रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई।

प्रदेश कांग्रेस युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता पूर्व महामंत्री हिमांशु पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विक्रांत सिंह, समाजवादी छात्र सभा इलाहाबाद के नेता देवेश सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी स्वप्निल चौरसिया, व्यापारी राम सुमेर और राम स्नेही व गुड्डू यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा रजनीश सिंह, करन यादव, दीपक सरोज, हिमांशु शर्मा, आयुष सिंह, अभिषेक वर्मा, विशाल गुप्ता, अजय ओझा, अभिषेक रॉवत, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, अचल यादव, गोविंद यादव, दीपेश यादव, शनि यादव, प्रशांत यादव आदि ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, दीपक पांडेय, मुकेश अवस्थी, बद्री विशाल तिवारी, शमीम खान, राहुल शुक्ला, हिमांशु दुबे आदि शामिल रहे।

युवाओं का भाजपा से मोहभंग- अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इससे यह साबित हो रहा है कि युवाओं का रूझान कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है और सत्ताधारी दल भाजपा से पूरी तरह मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने परिवर्तन का मन बना लिया है और आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी।


यह भी पढ़ेंः UP News: बारिश के बाद भी नहीं थम रही बिजली की मांग... अधिकतम मांग 28 हजार मेगावाट दर्ज

संबंधित समाचार