आतंकवाद के खिलाफ भारत फ्रांस के साथ, मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रों से कल रात बात की और आतंकवाद, कट्टरवाद के विरुद्ध फ्रांस के संघर्ष में भारत की ओर से पुरजोर समर्थन व्यक्त किया। मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से उनके देश में आतंकवादी हमलों पर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद, उग्रवाद एवं कट्टरवाद के विरुद्ध उनके …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रों से कल रात बात की और आतंकवाद, कट्टरवाद के विरुद्ध फ्रांस के संघर्ष में भारत की ओर से पुरजोर समर्थन व्यक्त किया। मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से उनके देश में आतंकवादी हमलों पर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद, उग्रवाद एवं कट्टरवाद के विरुद्ध उनके संघर्ष में भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि दोनों नेताओं ने समान हितों के वैश्विक, क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। जिनमें सस्ते एवं सर्वसुलभ कोविड टीके, कोविड पश्चात अर्थव्यवस्था, हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं साइबर सुरक्षा, बहुपक्षीय व्यवस्था की मजबूती, जलवायु परिवर्तन और जैवविविधता के मुद्दे शामिल हैं।
दोनों नेताओं ने भारत फ्रांस रणनीतिक साझीदारी को और गहन, प्रगाढ़ एवं मजबूत बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा की और इस दिशा में उठाये गये कदमों पर संतोष जताया तथा इस प्रयास को आगे बढ़ाने पर सहमति जतायी। मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति के ठीक होते ही मैक्रों को भारत आने के लिए निमंत्रित किया।
