रायबरेली के मंदिरों का 5.75 करोड़ रुपये से होगा विकास, ठाकुर बाबा मंदिर और परशुराम घाट सहित सात परियोजनाएं मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत रायबरेली के मंदिर परिसरों और उनके आसपास के क्षेत्रों का पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके लिए 5.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विकासखंड डीह स्थित ठाकुर बाबा मंदिर ग्राम किन्नावा के लिए एक करोड़ रुपये, परशुराम घाट के लिए एक करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत चितचनियां स्थित शिव मंदिर, ग्राम कत्रावां बछरावां में मुडियाडीह आश्रम और चामुंडा शक्तिपीठ प्राचीन मंदिर के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बताया कि ग्राम सभा कोडरस बुजुर्ग स्थित बुढ़ेश्वर मंदिर के के लिए 75 लाख रुपये की, हरचंदपुर के गहिरेश्वर बाबा गहिरी स्थल के विकास के लिए 50-50 लाख रुपये तथा विकास खंड सरेनी के तेलारकुटी व बाजपेईपुर स्थित गेगासो मां गंगा तट पर पर्यटन कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के मूल बजट में 4,40,000 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 350 नई परियोजनाओं के लिए अनुमानित धनराशि 35,985 लाख रुपये की धनराशि रखी गई है। इसके अलावा अगले वर्ष की क्रियान्वित परियोजनाओं के लिए 28000 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।

यह भी पढ़ेंः Huma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म