नेपाल सीमा पर ढहाईं गईं 130 अवैध मदरसा-मस्जिदें, योगी सरकार का 7 जिलों में दो माह से चल रहा अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में 130 अवैध मदरसा, मस्जिद और ईदगाहों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर जनकर बुलडोजर गरजा। सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान में 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गई। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। 

इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गई जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गई जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़े : यूपी में बढ़ा नदियों का जलस्तर, लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण इन जिलों में उफान पर गंगा, यमुना

संबंधित समाचार